सरहुल पर महिलाओं संग खूब थिरकीं पूर्व विधायक
गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया पंचायत के ग्राम अइयर में सरहुल पर्व मनाया गया। मौके पर गांव के मांझी हड़ाम, नायके, जोग मंझिया ने सरना स्थल पर अपने कुल देवता की पूजा-अर्चना की। नये साल में कुल देवता से अच्छे फसल होने की कामना की। मौके पर पहुंची गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी ने भी सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व सरना धर्म के लिए महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व में संस्कृति व धर्म की रक्षा करने की परंपरा है। हमें अपनी धर्म संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत है। पूर्व विधायक महिलाओं के साथ झाल-मंजीरा बजाते हुए मांदर की थाप पर खूब थिरकीं। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, पंचायत की मुखिया बबली सोरेन, तुलसी महतो, अनिल हांसदा, दिनेश मुर्मू, शांति हांसदा, राजेश मुर्मू, सुंदर लाल हांसदा, दुलारचंद नायक, अर्जुन हांसदा आदि मौजूद रहे।
महिलाओं संग नृत्य करती पूर्व विधायक।