पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Four Crooks Of Barmasia Truck Robbery Police Killed Sent To Chas Jail

बरमसिया ट्रक लूट कांड के चार बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे गए चास जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरमसिया पुलिस ने ट्रक लूट के मामले का उद्भेदन करते हुए चार अपराधकर्मियों सियाराम सिंह, विष्णु कुमार, सुमित स्वर्णकार और विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर ट्रक को दुर्गापुर से बरामद कर लिया। यह जानकारी देते हुए चास के एसडीपीओ भगवान दास ने बताया कि 5 मार्च को चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के नूतनडीह गांव के पास अपराधियों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर पिग आयरन लदा ट्रक संख्या ओआर 09 एन 9962 लूट लिया था। ट्रक चालक धनंजय कुमार सिंह की अाेर एफअाईअार दर्ज कराने के बाद बोकारो पुलिस अधीक्षक पी मुरूगन के निर्देश पर टीम गठित कर अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी और घटना के उद्भेदन का प्रयास किया जाने लगा। बरमसिया पुलिस ने तकनीकी सेल के सहयोग से इस अपराध में शामिल रामनगर कालोनी निवासी विवेक कुमार, सुमित स्वर्णकार, विष्णु कुमार अाैर हनुमान नगर कैंप दो निवासी सियाराम सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि चारों ने सेक्टर बारह मोड़ पर बीयर पीने के दौरान ट्रक चोरी कर उसे बेचने की योजना बनाई और योजना को सफल बनाने के लिए चास के मागाराम डे की स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जेएच 09 एएच 3487 लेकर 4 मार्च को शिकार की खोज में निकल गए थे। अहले सुबह ट्रक को ओवरटेक कर रूकवाने के बाद चालक को कब्जे में लेकर चालक को बांकुड़ा के छतना में उतारकर बेचने के उद्देश्य से दुर्गापुर के एलएनटी मोड़ लेकर पहुंचे। परन्तु काफी देर तक खरीदार के नहीं आने पर वे ट्रक को वहीं सड़क किनारे लगाकर कार से वापस लौट गए। ट्रक के खरीदार के फोन कर बुलाए जाने पर जब वे पुन: ट्रक के पास पहुंचे तो मालूम चला कि ट्रक को स्थानीय पुलिस लेकर चली गई। बदमाशों को चास जेल भेज दिया गया है।

छापेमारी में ये थे शामिल

ट्रक लूट के मामले के उद्भेदन के लिए गठित टीम में अंचल पुलिस निरीक्षक जीडी मिश्रा, चास थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक चुनमुन सिंह, बरमसिया ओपी प्रभारी ललन रविदास, मन कुमार राम, महेश कुमार शर्मा, कर्म सिंह पूर्ति, रंजीत कुमार, जुनुल मांडू शामिल थे।

अपराधियों के साथ डीएसपी और अन्य पुलिस पदाधिकारी।

बेचकर पैसे कमाने के लिए लूटा था ट्रक

चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने के मामले में गिरफ्तार सियाराम ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व सेक्टर बारह मोड़ पर शराब पीने के क्रम में एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। ताे उसने कहा था कि वह चोरी का ट्रक आदि खरीदने का काम करता है। उसने उसे अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। वह अपने दोस्तो के साथ मिलकर पैसा कमाने के उद्देश्य से ट्रक लूटने की योजना बनाई। योजना बनाने के साथ ही उन लोगों ने चास के मागाराम डे का स्विफ्ट डिजायर वाहन विष्णु और विवेक लेकर आए। उसके बाद वे कार से शिकार के खोज में घूमने लगे। उसके बाद उन लोगों ने ट्रक लूटने के बाद चोरी के ट्रक खरीदने वाले के मोबाइल पर फोन किया तो उसने पांच लाख रुपये देने की बात कही। उसने ट्रक लेकर उन्हें दुर्गापुर के एलएनटी मोड़ पर बुलाया परन्तु काफी देर तक वह नहीं आया।
खबरें और भी हैं...