- Hindi News
- National
- Bokaro News Furious Performance Of Lic Personnel Regarding Salary Agreement And Other Demands
वेतन समझौता व अन्य मांगों को लेकर एलआईसी कर्मियों का रोषपूर्ण प्रदर्शन
वेतन पुनरीक्षण के साथ-साथ पेंशन से वंचित कर्मियों को पेंशन का लाभ देने की मांग को लेकर एलआईसी- 3 (चास) के पदाधिकारियों व कर्मियों ने शुक्रवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि एलआईसी कर्मियों को उनके हक से वंचित करना कतई सही नहीं है। उन्होंने ईपीओ 10 प्रतिशत का विरोध भी किया। विकास पदाधिकारी विजय शंकर ने कहा कि इससे सरकारी स्वामित्व प्रभावित होगा। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी सचिन सिंह, नवीन सिंह, प्रभाष कुमार झा, सुनील कुमार जैन, केशव प्रसाद गौड़, निशा कुमारी, अपराजिता, महेश कुमार, अनिल दास आदि मौजूद रहे।
चास में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एलआईसी कर्मी।