पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नियमित देंे खेलकूद की शिक्षा : नीलम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चास स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के सभागार में फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर बैठक हुई। इस दौरान डीईओ नीलम आइलिन टोपो ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सरकारी स्कूलों में खेलकूद का अच्छा माहौल तैयार किया जाएगा। जिन स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है, उन स्कूलों में नियमित रूप से खेलकूद की कक्षाएं होगी। विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन स्कूलों में खेलकूद का मैदान है, वहां फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन स्कूल में शारीरिक शिक्षा की एक घंटी होगी। हर विद्यार्थी कम से कम दो खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शारीरिक शिक्षा के शिक्षक थ्री एवं फाइव रेटिंग के अनुसार स्कूल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। इसके लिए स्कूलों में मासिक अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का हिस्सा लेना सुनिश्चित कराया जाएगा। स्कूलों में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया जाएगा। ताकि बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद मिले।

खबरें और भी हैं...