गिरिडीह-रांची के बीच दो जोड़ी नई ट्रेन दें : अन्नपूर्णा
रांची | सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को संसद में गिरिडीह से भाया कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ होते हुए रांची तक दो जोड़ी नई मेल एक्सप्रेस गाड़ी के परिचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि गिरिडीह से वाया जमुआ, राजधनवार, कोबाड, नावाडीह, महेशपुर, कोडरमा टाउन, कोडरमा जंक्शन, बरही, पदमा, कटकमसांडी, हजारीबाग टाउन, चरही, बरकाकाना, रामगढ़ होते हुए रांची तक नई रेल लाइन का निर्माण हुआ है। वर्तमान में नाम मात्र की एक पैसेंजर गाड़ी ही चलायी जा रही है। अब तक इस रेल खंड पर कोई भी मेल एक्सप्रेस गाड़ी नहीं दी गई है।