पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चुनौतियों के बावजूद विकास को कटिबद्ध सरकार : बादल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के बडे भाई केपी सिंह के निधन की सूचना पाकर झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रविवार को ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक सिंह से मिलकर संवेदना जतायी। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के क्रम में मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि झारखंड की सरकार चुनौतियों के बावजूद विकास को लेकर कटिबद्ध है। महागठबंधन की ओर से चुनाव से पूर्व किए गए सभी वायदों को सरकार पूरा करेगी। कहा कि राज्य का खजाना खाली है। बावजूद यह सरकार अपनी जिम्मेवारियों को बखूबी निभाएगी। खजाना खाली होने के बाद भी सरकार किसानों की कर्जमाफी का वायदे को प्राथमिकता देगी। अब तक 2000 करोड़ रुपए का किसानों का कर्ज माफ हुआ, जो आज तक कभी नहीं हुआ था। किसानों की फसल का दाम बाजार में उचित मिले, इसके लिए 200 करोड़ का बजट उपलब्ध कराया गया है। किसान राहत कोष के लिए 100 करोड़ का बजट का प्रावधान रखा गया है।

पत्रकारों से बात करते मंत्री बादल पत्रलेख।
खबरें और भी हैं...