सम्मेलन के लिए राशि सौंपी
ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 27, 28 एवं 29 मार्च को रांची में होगा। सम्मेलन में देश भर से 300 से भी अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन की तैयारी के लिए नावाडीह प्रखंड के काच्छो ग्राम वासियों ने 5000 रुपए का आर्थिक सहयोग सम्मेलन की तैयारी समिति को दिया। यह राशि गांव के सदर मोइनुद्दीन अंसारी, सचिव मो. सिराज अंसारी ने तंजीम-ए-इंसाफ के राष्ट्रीय सचिव इफ्तेखार महमूद को दी। मौके पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मो. कमरुल अंसारी, मो. तौहीद अंसारी, तंजीम-ए-इंसाफ के जिला महासचिव मो. अशरफ और जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम भी मौजूद रहे।