पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली अापसी प्रेम काे बढ़ानेवाला त्याेहार है : रमण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो इंडियन ऑयल डीलर एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडियन ऑयल बोकारो के सेल्स मैनेजर एस एन रमण ने कहा कि इस मिलन का मुख्य उद्देश्य भाईचारा को बढ़ाना है। होली खुशियों का त्योहार है। इसे अच्छे तरीके से मनाया जाना चाहिए। हाेली मिलन में लाेग गीताें पर खूबे झूमे। मौके पर इंडियन ऑयल के मुख्य प्रबंधक ज्ञानेश, सीनियर मैनेजर प्रकाश भारती, सहायक प्रबंधक सतीश, रंजीत बेहरा, डीलर एसोसिएशन के कुमार अमरदीप, उत्पल मुखर्जी, मनोरंजन, प्रदीप सिंह, अशोक केडिया, अली इमाम अंसारी, मानस मुखर्जी, मनोज, राकेश, भीम सिंह, सीबी सिंह, आनंद माणिक, प्रतीक, जे अंसारी, जगरनाथ, डॉ. प्रकाश आदि मौजूद थे।

वहीं चास के तेलीडीह रोड में तेलीडीह व्यवसायी सेवा संघ का होली मिलन समारोह क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर भोलू पासवान उपस्थित हुए। सभी ने आपस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राजेश राय, महासचिव संजय सोनी प्रवक्ता, रामलाल चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल बग्गा, उपेन्द्र कुमार, सागर महथा, संरक्षक रामदत्त चौरसिया, वीरेन्द्र वर्णवाल, अशोक विद्यार्थी, मदन साव, राजाराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने फगुआ गीतों के साथ मनायी होली

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से रविवार की शाम सेक्टर- 4 स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल परिसर में फगुआ गीतों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। परिषद के अध्यक्ष कुमुद कुमार ठाकुर, महासचिव राजेन्द्र कुमार, सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अरुण पाठक ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली भाईचारा व समरसता का त्योहार है। इस अवसर पर अरुण पाठक सहित विश्वनाथ गोस्वामी, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, धीरज तिवारी,एस के झा, सुनील मोहन ठाकुर आदि ने होली गीतों की सुमधुर प्रस्तुति से सबको आनंदित किया। मौके पर मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष प्रभात कुमार झा, सचिव रविन्द्र झा, परिषद के संयुक्त सचिव माया नंद झा, कोषाध्यक्ष विवेकानंद झा, पीके झा चंदन, मनोज कुमार झा, गोविंद कुमार झा, केसी झा, रामबाबू चौधरी, श्रीमोहन झा, सुदीप कुमार ठाकुर, मिहिर कुमार झा, रामदेव झा, ऋषि कुमार, काली कांत मिश्र, गणेश झा, गंगेश कुमार पाठक, श्रवण झा, कमलेश मिश्र, अमन कुमार झा, कौशल कुमार राय, पशुपति झा, चंद्र कांत मिश्र, प्रकाश झा आदि उपस्थित रहे।

रंगारंग प्रस्तुतियाें के साथ मना चैंबर का हाेली मिलन

बोकारो | सेक्टर-2 जैन मंदिर के परिसर में बोकारो चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंड्रस्टीज की ओर से होली मिलन का आयोजन किया गया। चैंबर अध्यक्ष संजय बैद ने अतिथियों का स्वागत किया। चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भगवान दास ने सभी को होली की बधाई दी। रंगारंग गीतों से कार्यक्रम होलीयाना हो गया। मौके पर सोहन लाल शर्मा, महेश गुप्ता, सिद्धार्थ पारिख, विनय कुमार सिंह, कुमार अमरदीप, नरेंद्र सिंह, विपिन अग्रवाल, मनोज सिंह, हनुमान अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अनूप भालोतिया, जयचंद बांठिया, सुभाष केजरीवाल, सुशील बैद, रवि शंकर प्रसाद, प्रदीप सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुशील बैद और सुभाष केजरीवाल ने किया।

मिथिला में राम खेलथि होरी, मिथिला में...

बोकारो | मिथिला महिला समिति के सदस्यों की ओर से उत्साहपूर्ण माहौल में सेक्टर-1सी में होली मिलन समारोह मनाया गया। इस क्रम में महिलाओं ने जहां एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं कोरोनावायरस के कहर के मद्देनजर होली रंग-गुलाल के बदले फूल चंदन से मनाया गया। महिलाओं ने मिथिला में राम खेलथि होरी, मिथिला में..., होली खेलता नंदलाल..., कन्हैया घर चालू गुइयाँ आज खेले होरी... आदि पारंपरिक गीतों से माहौल में होली के उमंग का रंग घोल दिया। महिलाओं के लिए कई मनोरंजक स्पर्धाएं भी हुईं।

इंडियल आयल के होली मिलन समारोह में नृत्य करते कुमार अमरदीप।

होली मिलन में फगुआ गीत गाते मिथिला सांस्कृतिक परिषद के लोग।
खबरें और भी हैं...