अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है हाेली : मनाेज
सेक्टर दो सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महासंघ के राज्य प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि होली महोत्सव मनाने के पीछे लोगों की एक मजबूत सांस्कृतिक धारणा है। बुराई पर सच्चाई की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक होली है। होलिका की पूजा कर उसे जलाया जाता है। सामाजिक धारणा है कि यह त्योहार समाज में रहने वाले लोगों के लिए बहुत खुशी लाता है। मौके पर सुमन कुमार सनम, संदीप तिवारी, प्रह्लाद चंद्र हाजरा, विमल वर्मा, तारणी सेन दास, लक्ष्मण सिंह, कमल सिंह, राकेश महतो, रमेश महतो आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते महासंघ के राज्य प्रतिनिधि मनोज कुमार।