पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सबके हितों का ख्याल रख रहे हंै हेमंत : राघव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय इस्पात मजदूर कांग्रेस के सेक्टर-4 ई स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसे संबोधित करते हुए महासचिव अाैर कांग्रेस के वरीय नेता राघव प्रसाद सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने अभी कुछ दिन पहले एक प्रश्न के जवाब में यह कहा कि सरकार का स्थानीय नीति में अभी परिवर्तन करने का कोई इरादा नहीं है, इससे तय हो चला है कि हेमंत सरकार अभी 1985 का कट ऑफ डेट मानने पर सहमत है। इसलिए सबके हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सराहनीय काम किया है। इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी परिपक्वता का भी परिचय दिया है। बैठक में सुरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, लालू, सनातन दुबे, अशोक चौहान, चुन्नू मिश्रा, मुकेश ठाकुर रहे।

खबरें और भी हैं...