हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
बोकारो सहित आसपास के क्षेत्रों में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह होते ही रंग की होली शुरू हो गई जो दोपहर तक चली। उसके बाद शाम होते ही लोग अबीर-गुलाल लेकर अपने-अपने घरों से निकलकर होली खेलने निकल पड़े। देर रात तक लोग अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। सभी सेक्टरों सहित चास-बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों में होली का त्योहार प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया गया।
इधर, उपायुक्त आवास में होली का त्योहार मनाया गया। जहां उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक पी. मुरुगन सहित जिले के सभी आला अधिकारियों ने जमकर होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी। उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। इसे भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। होली पर सभी जगहों पर लोग मस्ती करते दिखे। चास चेक पोस्ट में ब्रह्मर्षि समाज की ओर से जमकर होली खेली गई।
होली पर रंगों में सराबोर जिले के डीसी मुकेश कुमार, एसपी पी. मुरुगन व अन्य प्रशासनिक अधिकारी।