अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है होली : अजीत
पिण्ड्राजोरा | रंगों का त्योहार होली काफी धूमधाम मनाया गया। होली की पूर्व संध्या पर काशी झरिया पंचायत के उपमुखिया काली चरण महथा के नेतृत्व में एफसीआई गोदाम के समक्ष होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत प्रसाद महतो ने होली को अधर्म पर धर्म की विजय बताते हुए कहा कि यह त्याेहार प्रेम अाैर भाईचारे का संदेश देता है। वहीं भाजपा नेता संजय त्यागी और माथुर मंडल ने नशामुक्त हाेली मनाने का संदेश दिया। मौके पर झामुमो नेता किरण चंद बाउरी, पंसस रघुनाथ टुडू , हरिपद गोप, कामदेव सिंह चौधरी, अश्विनी सिंह चौधरी, दीपक बाउरी, अलाउद्दीन अंसारी, आजाद अंसारी, भोला मंडल अादि रहे।