- Hindi News
- National
- Bokaro News Hyderabad Raxaul Express Canceled For Non Interlocking Pataliputra Changed Its Route
नान इंटरलाकिंग को हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस रद्द, पाटलीपुत्रा का रुट बदला
बोकारो | क्यूल रेलवे स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, इसे देखते हुए ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस का 19 और 26 मार्च काे परिचालन रद्द कर दिया गया है। वहीं ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 22 व 29 मार्च को भी रद्द रहेगी। हर सप्ताह के शुक्रवार और शनिवार की देर रात हैदराबाद रक्सौल ट्रेन बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन होकर गुजरती है। वहीं दूसरी ट्रेन नंबर 18621 पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस को 18 मार्च से एक अप्रैल तक बदले हुए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। प्रतिदिन हटिया से चलकर पटना तक जाने वाली ट्रेन नंबर 18622 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 18 मार्च से एक अप्रैल तक बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, गया होकर पटना के बीच चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18621 पटना से हटिया पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 19 मार्च से 2 अप्रैल तक गया-गोमो मार्ग पर चलेगी।