ग्रामीण महिलाओं को संक्रामक बीमारियाें की दी जानकारी
मृणालिका सपनों की उड़ान ने रविवार को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अामडीहा गांव में महिला सशक्तिकरण व स्वच्छता पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर अध्यक्षा मंजू शरण ने समाज में महिलाओं की सहभागिता और प्रतिस्पर्द्धा पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रसूति रोग विशेष डाॅ. साधना ने वयस्क होती लड़कियों और महिलाओं को संक्रामक बीमारियों और स्वच्छता की जानकारी दी।
इस मौके पर दो सौ जरूरतमंदों के बीच सेनेटरी पैड व साबुन का वितरण किया गया। इस अवसर पर करूणा सिंह, नीरा अखौरी, नीलम दास, लक्ष्मी रेड्डी, किशु सिंह, सीमा झा, संयुक्ता,मिली, रूबी, पूनम मिश्रा, गौतम, उमाकान्त शरण, एके मिश्रा, प्रमोद सिंह, अमित शेखर, घनश्याम दास अादि रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।