पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gomiya News International Women39s Day Cum Holi Meet Was Celebrated In Gomia

गोमिया में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह मनाया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोमिया पुराना सिनेमा हॉल स्थित मां शारदा एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गोमिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट के संस्थापक सचिन रविदास उपस्थित रहे। संस्थापक सचिन ने कहा कि भारत विश्व का एक ऐसा देश है, जहां महिलाओं को देवियों का अवतार समझा जाता है। महिलाएं आज सामाजिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे चल रही हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को माता-पिता का सम्मान करना चाहिए तथा नारी अब अबला न रहीं, बल्कि हर एक क्षेत्र में अपना योगदान बड़े ही गंभीरता और अदम्य साहस के साथ दे रहीं हैं।

मौके पर ट्रस्ट की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं के बीच ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम शर्मा, निदेशक टिंकू शर्मा, ट्रस्टी मनोज शर्मा, सदस्य शिक्षक संतोष कुमार, सौरव कुमार ने रंग-गुलाल देकर होली की शुभकामनाएं दीं।

दिवस सह होली मिलन बच्चे व ट्रस्ट के लोग।
खबरें और भी हैं...