पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स की इंटर्नशिप मई और जून में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स की इंटर्नशिप मई और जून में होगी। यह भी 2 महीने की होगी और इस दौरान छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। इस बार इंजीनियरिंग के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, डेटा एनालिटिक्स सहित अन्य क्षेत्रों में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा। इंजीनियरिंग संस्थानों में सत्र से कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत सितंबर से होगी। इंजीनियरिंग, टूरिज्म और होटल प्रबंधन संस्थानों के छात्रों के लिए जल्द ही समर इंटर्नशिप की शुरुआत होने जा रही है। इस बार टूरिज्म संस्थानों के छात्रों की इंटर्नशिप पर कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है। इस वायरस की वजह से जिस तरह पर्यटकों की संख्या में कमी आई है, उसे देखते हुए विदेश की कंपनियां इंटर्नशिप कम ऑफर कर रही हैं। वहीं इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा।

40 कंपनियों में इंटर्नशिप

टूरिज्म संस्थानों के विद्यार्थियों को इस बार 40 से अधिक कंपनियों में समर इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें वर्किंग कल्चर जानने के साथ-साथ कई प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। यह इंटर्नशिप 2 महीने की होगी। इस दौरान छात्रों को स्टाइपेंड भी मिलेगा। अगस्त और सितंबर से संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत होगी। अधिकतर शिक्षण संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी कुछ संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया रह गई है, जो इस माह पूरी हो जाएगी।
खबरें और भी हैं...