पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News It Is Necessary To Resort To Humor And Satire To Avoid Depression Vishwajeet

अवसाद से बचने को हास्य- व्यंग्य का सहारा लेना जरुरी : विश्वजीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएसएल के महाप्रबंधक विश्वजीत बनर्जी लिखित हास्य अाैर व्यंग्य की पुस्तक हैप्पीमेस का विमोचन शुक्रवार को बोकारो क्लब में हुआ। इस पुस्तक में लघु कहानियों के माध्यम से आम जीवन की सामान्य घटनाओं के बारे में और सामाजिक विसंगतियों पर करारा व्यंग्य किया गया है। लेखक विश्वजीत ने अपने वक्तव्य में कहा कि आजकल के भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में तनाव और अवसाद से बचने के लिए हास्य एवं व्यंग्य का सहारा लेना बेहद जरुरी है। मौके पर बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक डॉ. एके सिंह निदेशक प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) मुकुल प्रसाद, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) अतनु भौमिक, अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने पुस्तक का विमोचन करते हुए खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मुख्य रुप से मुख्य महाप्रबंधक वीरेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, पीतांबर चौधरी, महाप्रबंधक लक्ष्मी दास, मनोज कुमार, केतन चावड़ा, उदय कुमार सिंह, प्रमुख संचार मणिकांत धान, उप महाप्रबंधक शांतनु सेन गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रिमा राय ने किया।

पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...