अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जरीडीह पूर्वी मुखिया हुईं सम्मानित
बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार पूर्वी पंचायत की मुखिया कंचन देवी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोकारो जिला मुख्यालय में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के हाथों समाजसेवा तथा स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता के प्रति बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुखिया कंचन देवी ने बताया कि ये सम्मान पंचायत के सभी जनता का है। इनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। सभी कंधे से कंधा मिलाकर स्वच्छ मिशन को पूरा करने में सहयोग किया। इसका नतीजा यह हुआ कि बोकारो जिला में स्वच्छता में जरीडीह पंचायत सर्वश्रेष्ठ रहा। सरकार के मिशन को पूरा करने में हमारे सभी वार्ड सदस्यों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। मौके पर बोकारो डीसी मुकेश कुमार, डीडीसी प्रेम रंजन मिश्रा, बोकारो एसएसपी मुरुगन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।