पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Jharkhand Fencing Jharkhand Women39s Harement Cell Was Formed For The First Time

झारखंड फेंसिंग: पहली बार झारखंड वुमेन हरासमेंट सेल का गठन हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड फेंसिंग संघ की वार्षिक आम बैठक रविवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मिड विकेट हॉल में संपन्न हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत में पूर्व अध्यक्ष हाजी गुरुल होदा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष अर्चित आनंद को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्जी को कार्यकारी अध्यक्ष, सुशील कुमार सिंह, प्रमोद कुमार व धनंजय तिवारी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के करीब 21 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पहली बार खिलाड़ियों के लिए समर कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रामाशीष कुमार, प्रेम बेग और कर्मवीर को नियुक्त किया गया।

पूनम, रुचि व सोमना सेल में शामिल

पहली बार झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन ने वुमेन हरासमेंट सेल का गठन किया। जिसमें रांची की पूनम आनंद, हजारीबाग की रुचि कुजूर और बीआईटी मेसरा की सोमना चोपड़ा को शामिल किया गया है। बैठक पर आगामी जून माह में रामगढ़ में कैडेट और सब जूनियर प्रतियोगिता व हजारीबाग में अगस्त-सितंबर में स्टेट चैंपियनशिप आैर यूथ चैंपियनशिप रांची में आयोजित किए जाएंगे। संघ के सचिव जयकुमार सिन्हा ने आगंतुकों का स्वागत करते विस्तृत रिपोर्ट पेश किया।

झारखंड टेबल टेनिस संघ के एजीएम में सीमा सिंह बनीं महिला सेल की चेयरमैन

रांची| झारखंड टेबल टेनिस संघ के वार्षिक आम बैठक रविवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सीमा सिंह को महिला सेल का चेयरमैन नियुक्त किया गया। जबकि सुजाता भगत को सदस्य बनाया गया। बैठक में स्टेट चैंपियनशिप रामगढ़ में कराने का निर्णय लिया गया। प्रथम मेजर मई में गढ़वा में, सेकंड मेजर अगस्त में जमशेदपुर में, इंटर स्कूल बोकारो में आयोजित किए जाएंगें। बैठक में संघ के सचिव जेके सिन्हा, ओपी मिश्रा, समरजीत सिंह, एमबी पार्थसारथी, सुदीप्ता मुखर्जी, उज्जवल चटर्जी, मोहन ठाकुर सहित विभिन्न जिलों के सचिव और अध्यक्ष सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...