पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झामुमो ने एमपी व मंत्री के पुतले फूंके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झामुमो फुसरो नगर समिति की ओर से निर्मल महतो चौक पर गिरिडीह सांसद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया गया। इसका नेतृत्व नगर अध्यक्ष मदन महतो एवं स्पोर्टस जिला अध्यक्ष भोलू खान ने किया। उन्होंने कहा कि डीवीसी के प्रबंधन के प्रति सांसद का रवैया संदेहास्पद है। क्षेत्र की जनता बिजली को लेकर त्राहिमाम कर रही है। लेकिन सांसद एक बयान भी डीवीसी के खिलाफ नहीं दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ने बड़ी ही उम्मीद के साथ उनको जिताया था, लेकिन आज क्षेत्र की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है, क्योंकि डीवीसी केंद्र का उपकरण है। प्रबंधन का रवैया सही नहीं है।

खबरें और भी हैं...