पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली संकट को ले झामुमो उलगुलान ने बनाई रणनीति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फुसरो | झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान बोकारो जिला समिति की बैठक फुसरो स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता रंजीत महतो ने की तथा संचालन जयकुमार टुडू ने किया। बैठक में 18 घंटे बिजली कटौती करने के फैसले का विरोध किया गया। साथ ही, केंद्र व राज्य सरकार से लोगों को निर्बाध विद्युतापूर्ति कराने की मांग की है। बैठक में केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि 18 घंटा बिजली कटौती से जनता को हो रही परेशानी पर झामुमो उलगुलान पार्टी गंभीर है। प्रदेश के जनप्रतिनिधि विधायक, सांसद अपने-अपने अधिकार को समझते हुए राज्य व केंद्र सरकार के पास बात रखें। कहा कि अगर इस समस्या पर झारखंड एवं केंद्र सरकार पहल नहीं करती है तो पार्टी आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएगी। मौके पर दिगंबर महतो, कृष्णा थापा, गणेश प्रसाद, छोटेलाल गुप्ता, बसंती देवी, इम्तियाज अंसारी, गिरधारी महतो, बसंत सोनी, आमिर लाल माली, रोहन कुमार, आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...