- Hindi News
- National
- Lalpaniya News Kasamar39s Two Brick Kiln Operators Sued Investigation Started
कसमार के दो ईंट भट्ठा संचालकों पर हुआ मुकदमा, छानबीन शुरू
बोकारो | जिले के कसमार थाना इलाके के पाेंडा पंचायत के कमलापुर गांव में अवैध तरीके से चलाए जा रहे दो स्थायी चिमनी ईट भट्ठे को जिला खनन पदाधिकारी गोपाल कुमार दास अाैर खान निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक ने बंद करवा दिया। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि भट्ठा मालिक रामनाथ मुर्मू और राधे श्याम नायक अवैध तरीके से मिट्टी का खनन कर ईंट का निर्माण करवा रहे थे। वहीं चोरी का कोयला ईंट को पकाने में उपयोग किया जा रहा था। इसके साथ ही कई तरह की अनियमितताएं भी दोनों ईंट भट्ठे में पाई गई। दोनों के मालिकों पर कसमार थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की छापेमारी पूरे जिले में शुरू कर दी गई है।