पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kamasmar News Kcc Kasmar Defeated Sinhapur By 7 Wickets In The Inaugural Match

उद्घाटन मैच में केसीसी कसमार ने सिंहपुर को 7 विकेट से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के खैराचातर स्थित पूर्व सरपंच सुरेश प्रसाद जायसवाल की स्मृति में प्रहरी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में केसीसी कसमार ने सिंहपुर बाबा नगरी क्रिकेट टीम को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसके पहले मैच का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विजय किशोर गौतम व समाजसेवी मुरारी कृष्ण चौबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान प्रमुख विजय किशोर गौतम ने कहा कि खिलाड़ी खेल में भी अपने करियर काे बना सकते हैं। इस तरह के आयोजन से गांवों में छिपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। खेल में जीतने से अधिक भागीदारी करने से त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। वहीं शिक्षाविद सह समाजसेवी मुरारी कृष्ण चौबे ने कहा कि खेल व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार करता है। इसमें भाग लेने से टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन आगे बढ़ने के लिए जरूरी है। प्रहरी कप के उद्घाटन मैच केसीसी कसमार के कप्तान प्रीतम कुमार ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। सिंहपुर के कप्तान दिनेश महतो की टीम कुल 10ओवरों में सभी विकेट खोकर सिर्फ 58 रन बना कर ही सिमट गयी। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीसी कसमार की टीम ने मात्र 6:4 ओवरों में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ली। कसमार टीम की ओर से शानदार प्रीतम मिश्रा ने सिर्फ 14 गेंदों मे 35 रन बनाए। जिसमें चार छक्के एवं दो चौके हैं। इन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इधर प्रीतम कुमार ने बालिंग करते हुए दो ओवरों में 6 रन देकर चार विकेट झटक लिए। वहीं सिंहपुर टीम के चिंटू जायसवाल ने दो ओवर में 13रन देकर 3 विकेट लिया। अंपायर की भूमिका रोमेल अंसारी व अंकित महली ने निभायी। मौके पर खैराचातर के पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, अशोक सिंह, नीरज भट्टाचार्य, खेल प्रभारी रमेश कपरदार अादि रहे।

प्रहरी कप टूर्नामेंट का उद्घाटन करते प्रमुख विजय किशोर गौतम।
खबरें और भी हैं...