- Hindi News
- National
- Bokaro News Launching Of Bs6 Scooty In The Show Room Of Premonsoon Honda
प्रेमसंस होंडा के शो रूम में बीएस 6 स्कूटी की लांचिंग
सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित प्रेमसंस होंडा शोरुम में होंडा की नई बीएस सिक्स स्कूटी की लांचिंग हुई। इस अवसर पर होंडा टू व्हीलर्स के स्टेट जोन इंचार्ज राजेश चौधरी ने बताया कि होंडा की नई स्कूटी एक्टिवा भारत में सबसे अधिक बिकने वाली स्कूटी बन गई है। इसलिए नए नियमों का पालन करते हुए बीएस सिक्स बाजार में लाया गया है, ताकि ग्राहक नए मॉडल का आनंद उठा सकें। नए मॉडल में पूर्व के मॉडल से दस प्रतिशत अधिक माइलेज का लाभ ग्राहकों को मिलेगा। इसके साथ अन्य कई तरह की नई तकनीक का उपयोग बीएस सिक्स स्कूटी में किया गया है। मौके पर होंडा के क्षेत्रीय प्रभारी सुजय सेन, प्रेमसंस के मालिक राजेश केडिया, सीईओ विजय केडिया, प्रबंधक विनय शर्मा, रंजीत सिंह अादि रहे।
स्कूटी लांच करते होंडा टू व्हीलर्स के स्टेट जोन इंचार्ज के साथ अन्य।