- Hindi News
- National
- Bokaro News Legislator Raised The Issue Of Biomedical Waste Treatment Plant
विधायक ने उठाया बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का मुद्दा
बोकारो | विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से विधायक विरंची नारायण ने झारखंड के प्रत्येक जिले में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना जैसे संवेदनशील विषय को उठाया। जहां एक और लोग कोरोना वायरस की चिंता कर रहे हैं। वहीं झारखंड में लोग बायो मेडिकल वेस्ट के संक्रमण से अपने भविष्य की चिंता कर रहे हैं। इस प्रश्न के आलोक में सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधानसभा में आश्वासन दिया कि इस पर काम होगा।