महिला अधिकार अाैर कानून से कराया अवगत
जैनामोड़ | जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के निर्देश पर रविवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्थायी ग्राम विधिक देखरेख एवं सहायता केन्द्र की ओर से अरालडीह पंचायत के सभा कक्ष में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधिक सलाहकार वैद्यनाथ शर्मा व पीएलबी नीलू कुमारी प्रियदर्शी सहित महिलाएं शामिल हुईं। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं से संबंधित अधिकार अाैर न्याय के लिए बने कानून से महिलाओं को अवगत कराया गया। शर्मा ने भरण- पोषण, महिला प्रताड़ना, डायन प्रथा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में चपला देवी, लक्ष्मी देवी, देवंती देवी, भारती देवी, लक्ष्मी देवी,शांति देवी, गेंदा देवी, सरिता देवी, कुंती देवी, रीना देवी, प्रभा देवी आदि रहीं।