पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़ी विसंगति : गोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो | कांग्रेस नेता साधु शरण गोप ने निर्वाचन आयोग के सचिव को पत्र लिखकर कर कहा है कि चास नगर निगम और गोमिया नगर परिषद के चुनाव के ड्राफ्ट मतदाता सूची में कई विसंगतियां हैं। मई 2020 में निगम चुनाव है और ड्राफ्ट मतदाता सूची के मतदाता की 18 वर्ष उम्र की अहर्ता तिथि एक जनवरी 2019, ड्राफ्ट मतदाता सूची, भारत चुनाव आयोग की अाेर से 12 अक्टूबर 2019 को विधानसभा के लिए अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली पर आधारित है। जबकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अधिसूचना जारी होने के दिन तक नाम दर्ज करने वाले मतदाताओं को मतदान का अधिकार मिला था। गोप ने कहा कि विसंगतियों के साथ यदि चुनाव हुआ तो विधानसभा चुनाव 2019 में मताधिकार का उपयोग करने वाले तीन हजार से अधिक मतदाता मतदान नहीं कर पाएंगे।
खबरें और भी हैं...