- Hindi News
- National
- Bermo News Many Programs In Honor Of Half The Population Resolve To Empower
आधी आबादी के सम्मान में हुए कई कार्यक्रम, सशक्तीकरण का संकल्प
आधी आबादी यानी महिलाओं के सम्मान को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूरे बेरमो कोयलांचल में धूम रही। जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाए गए। सबों ने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। इसी क्रम में फुसरो स्थित अग्रसेन स्मृति भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने महिला दिवस मनाया। यहां मुख्य अतिथि डॉ. उषा सिंह सहित सुषमा सिंह, जली सिंह, अर्चना सिंह ने महिलाओं को हमेशा अग्रणी बने रहने के लिए प्रेरित किया। इस क्रम में नृत्य, फिटनेस, फैशन व गीत-संगीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।फैशन शो में शेफाली प्रथम, सुषमा अग्रवाल द्वितीय व बबीता तथा मनीषा पेडिवाल तृतीय रही। वहीं, नृत्य में विदुषी पेडिवाल, कोमल, शिवानी आफिया, फिटनेस में अाशा नायक, सुरुचि जिंदल, पूनम जिंदल, गीत में रजनी, सुमन, मौसमी व गरिमा अग्रवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। मंच संचालन तमन्ना ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला समिति एवं ए-वन फिटनेस ग्रुप के सदस्यों का अहम योगदान रहा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीटू ढोरी एरिया सचिव गोवर्धन रविदास ने रा प्रावि ढोरी, चार नंबर की महिला शिक्षाकर्मी प्रतिमा देवी, रेणु कुमारी, रसोईया चंदा देवी, तुलो देवी को बुके देकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में समाजसेवी टेकलाल उरांव, रोजन दिगार, अमित आदि उपस्थित रहे।
कनिका महिला मंडल ने महिलाओं को किया सम्मानित
सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के अधिकारियों की प|ियों की समूह कनिका महिला मंडल ने करगली अतिथिगृह में जीएम की की प|ी श्रीमती राव के नेतृत्व में पांच समाजसेवी महिलाओं को नवाजा। अधिकारी क्लब में हुए इस कार्यक्रम में ललिता किंडु, माधवी दास, अलका मिश्रा, अस्ताना एवं विमला केवट को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ 15 गरीब महिलाओं के बीच साड़ी, फल और दवाओं का वितरण भी किया गया। मौके पर आलावे श्रीमती षाड़ंगी, सरिता सक्सेना, शालिनी सिंह, लालमिता राम, डॉ. अनीता चौधरी, कुसुम पासवान आदि मौजूद रहीं।
महिला दिवस पर आयोजित फैशन प्रतियोगिता की प्रतिभागी।