पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ललिता सहित कई महिलाएं सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माहेर संस्था मां का घर की ओर से कल्याण मंडल करगली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीएंडके जीएम एमके राव, चंद्रपुरा प्रमुख अनीता गुप्ता, माहेर संस्था की ललिता किंडो, पार्षद रश्मि सिंह, युवा व्यवसायी संघ अध्यक्ष आर. उनेश, बीएमएस के रवींद्र मिश्रा, डाॅ. शकुंतला कुमार, अर्चना सिंह, निखिल अखौरी ने संयुक्त रूप से किया। इसके पश्चात देश के सम्मान के लिए राष्ट्रगान गाया गया। यहां जीएम एमके राव ने कहा कि समाज के लिए माहेर संस्था ने सराहनीय काम किए हैं। कहा कि संस्था के ललिता किंडो परमात्मा का दूत बनकर आयी हैं। उनके कार्यों को देख जीएम ने भी ललिता किंडो के पांव छू आशीर्वाद लिए। संस्था के सेवा कार्य में उन्होंने हमेशा साथ रहने की बातें कही।संस्था की ललिता किंडो ने कहा कि वह नर्स की नौकरी छोड़कर लोगों की सेवा में जुटी हैं। कहा कि सेवा से शांति मिलती है। यहां बीएमएस के रवींद्र मिश्रा व संत सिंह ने ललिता किंडो समेत रश्मि सिंह, अर्चना सिंह, डॉ. शकुंतला कुमार, चंद्रपुरा प्रमुख अनीता गुप्ता को शॉल देकर सम्मानित किया। इस क्रम में यहां बाल विवाह कानूनी अपराध पर नाटक मंचन सहित संथाली नृत्य तथा सामूहिक नृत्य भी पेश किए गए। इससे पूर्व महिलाओं ने एक रैली निकाली, जिसमें नारी शोषण बंद करो, भ्रूण हत्या बंद करो, दहेज प्रथा बंद करो आदि नारे लगाए गए। कार्यक्रम में चित्रांकन तथा रंगोली एवं विभिन्न क्षेत्र के महिला मंडल की समितियों को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। मौके पर राजेश कुमार, रितु राठौर, चीकू सिंह, संस्था के राजेश कुजूर, शीतल देवी, सुनीता बनर्जी आदि मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
खबरें और भी हैं...