पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Medical Examination Of Girls Will Be Done After Returning From Leave

छुट्टी से लौटने पर छात्राओं की होगी मेडिकल जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा विभाग की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की सभी वार्डन को निर्देश दिया गया है कि लंबी छुट्टी के बाद छात्राओं के स्कूल लौटने पर उनका मेडिकल टेस्ट कराएं। साथ ही वार्डन यह भी सुनिश्चित करें कि छात्रा अधिकृत व्यक्ति के साथ विद्यालय लौटी है या नहीं। अभी गढ़वा और लातेहार जिले के कतिपय विद्यालयों में कुछ बातें देखने को मिली है, जिससे सबक लेते हुए यह कदम उठाया जाना विद्यालय के हित में होगा। सभी वार्डन को निर्देश दिया कि छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए जो फंड का आवंटन किया गया है, उसका इस्तेमाल हर हाल में करें। छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए व्यवसायिक शिक्षा व प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए फंड आवंटन किया गया है, लेकिन पूरे प्रमंडल में किसी भी विद्यालय में यह राशि खर्च नहीं की गई है। जब सरकार ने छात्राओं के विकास के लिए राशि का आवंटन सुनिश्चित किया है तो उसका इस्तेमाल होना चाहिए। जितने भी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं, वहां प्रत्येक विद्यालय में इस मद में 175000 रुपए का आवंटन किया गया है।

स्मार्ट क्लास का होना चाहिए संचालन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्मार्ट का क्लास का संचालन होना चाहिए। इसके लिए शिक्षिकाओं को ध्यान देना चाहिए। कहीं कोई प्रॉब्लम हो तो तत्काल विभाग से संपर्क कर इस दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिए। वार्डन को स्पष्ट निर्देश दिया कि रोकड़ पंजी का अद्यतन ऑडिट कराना भी जरूरी है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक नियमित होनी चाहिए। यह सभी वार्डन सुनिश्चित करें कि प्रबंधन समिति की बैठक निर्धारित समय पर हो रही है अथवा नहीं।

समन्वय बना कर रहें सभी शिक्षिकाएं

सभी कस्तूरबा बालिका विद्यालय की शिक्षिका आपस में समन्वय बनाकर रहें ताकि शैक्षणिक माहौल दुरुस्त हो सके। आपस में किसी तरह का मनमुटाव विद्यालय के विकास पर प्रतिकूल असर डालेगा। ऐसे में वार्डन का दायित्व है कि वे मिलजुल कर काम करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी वार्डन दो साल के लिए ही बनती हैं इसलिए आपसी संबंध का होना जरूरी है।
खबरें और भी हैं...