- Hindi News
- National
- Chandarpura News Memorandum Submitted To Demonstration Dvc Management Regarding Reduction In Electricity Supply
विद्युतापूर्ति में कटौती को लेकर प्रदर्शन डीवीसी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया
कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम के नेतृत्व में डीवीसी चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के एसआईपी क्षेत्र में मूलभूत सुविधा देने सहित डीवीसी की ओर से झारखंड सरकार की बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर डीवीसी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। संबोधित करते हुए खुर्शीद ने कहा कि बकाया राशि को लेकर डीवीसी की ओर से झारखंड सरकार की बिजली 18-18 घंटे तक कटौती की जा रही है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से न तो बच्चे पड़ पा रहे, न तो नहाने-धोने का पानी मिल पा रहा है और न ही कई जरूरी काम हो पा रहे हैं। आम जनजीवन बुरी तरह चरमरा गया है। बिजली कटौती करने से चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के एसआईपी क्षेत्र के लोग पूरी तरह से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के अंदर डीवीसी प्रबंधन बिजली कटौती बंद करे, अन्यथा चंद्रपुरा थर्मल प्लांट का चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। मुखिया सुदर्शन दास ने कहा कि बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश है। डीवीसी प्रबंधन जल्द ठोस निर्णय ले, वरना आंदोलन तय है। मौके पर भूपेश कुमार, मो. शहाबुद्दीन, मो. हैदर, कैलाश गिरि, मोती यादव, मो. फिरोज, भोला आदि मौजूद रहे।
आजसू ने भी जताया विरोध
फुसरो | डीवीसी की ओर से बिजली कटौती किए जाने के विरोध में आजसू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देर शाम फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध खूब निशाने भी साधे। कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार महतो कर रहे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते मुखिया सुदर्शन दास।