पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gomiya News Mischievous Elements Set Fire To A House Near A Petrol Pump Burning Household Articles

पेट्रोल पंप के समीप एक घर में शरारती तत्वों ने लगाई आग, घर का सामान जलकर हुआ राख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोमिया के होसिर पूर्वी पंचायत अंतर्गत तेतरियाटांड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप होली की पूर्व रात्रि एक घर में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से घर में रखे बर्तन, टिन का बक्सा, खिड़की-दरवाजे सहित सभी सामान जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस संबंध में घर के मालिक मो. जाबिर ने संदेह के आधार पर घटना में शामिल दो नामजद सहित चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोमिया थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उस रात्रि उस घर में कोई नहीं था। वहां कुछ शादी के कपड़े, प्लास्टिक की पाइप, बिजली के तार सहित कई जरूरी सामान रखे हुए थे। कहा कि रात के लगभग एक बजे आईईएल स्थित दुकान से होसिर तेतरिया टांड़ स्थित अपने घर लौटने के क्रम में छह लोगों को उसके घर के आसपास घूमते देखा गया था। उसके थोड़ी देर के बाद ही उसे घर में आग लगने की खबर मिली। वहीं, इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले पर अनुसंधान जारी है। जो भी व्यक्ति दोषी होंगे पुलिस उसे जेल भेजने का काम करेगी।

जला हुए सामान।

घटना की जानकारी लेते थाना प्रभारी।
खबरें और भी हैं...