- Hindi News
- National
- Bokaro News Missing Body Of Ccl Personnel Recovered From Armo Forest Since March 7
सात मार्च से लापता सीसीएल कर्मी का शव अरमो जंगल से हुआ बरामद
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की अरमो पंचायत स्थित गंडके जंगल से बरामद किए गए शव की शिनाख्त बोकारो थर्मल थाने की पुलिस ने कर ली है। बरामद शव गोमिया प्रखंड स्थित लोधी पंचायत के तिसरी गांव निवासी 52 वर्षीय सीसीएल कर्मी प्रकाश गोप की है। मृतक प्रकाश सीसीएल के स्वांग परियोजना में फोेरमैन के पद पर कार्यरत था। वह विगत 7 मार्च से स्वांग के हजारी स्थित अपने सीसीएल आवास से लापता था। उसकी तलाश मृतक के परिजन लगातार कर रहे थे। मृतक का शव अरमो स्थित गंडके जंगल में पलाश के पेड़ से मफलर के सहारे लटका हुआ पाया गया। बोनझोरा त्योहार के दौरान शव को ग्रामीणों ने गुरुवार की रात्रि में देखा था तथा इसकी सूचना पुलिस को दी थी। रात के साथ-साथ जंगली इलाका होने के कारण पुलिस शव बरामदगी के लिए शुक्रवार की सुबह अरमो गई।
सूदखोरों के कर्ज से परेशान था कर्मी
मृतक के पुत्र मौसम गोप ने कहा कि उसके पिता सूदखोरों के कर्ज से परेशान थे। उसने पुलिस को बताया कि 5 मार्च को उसके पिता तिसरी आए थे। उसके पिता का कहना था कि वह कर्ज से परेशान हैं। कर्ज चुकाने के लिए उसे जमीन बेचनी पड़ेगी। इसलिए वह जमीन के कागजात की मांग कर रहे थे। जमीन का कागजात परिजनों की ओर से नहीं दिए जाने पर मृतक ने आत्महत्या करने की भी बात कही थी। परिजनों का कहना था कि उसके पिता हजारी मोड़ के ही कुछ सूदखोरों के चंगुल में फंस गये थे। वेतन का 60 हजार रुपए सूद मेें ही चला जाता था।
प्रकाश गोप की फाइल फोटो।