पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Modi Government Has Taken Unprecedented Steps Towards Women39s Empowerment Singh

मोदी सरकार ने नारी सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए : सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह ने अपने बोकारो स्थित आवासीय कार्यालय में आम जनों से मिलकर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर अविलंब बात कर मामले का निष्पादन किया। इसके साथ आवासीय कार्यालय में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। लोगों ने भी सांसद को अबीर-गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सांसद ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि मोदी की सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में जो कदम उठाया है वह अभूतपूर्व है। सभी वर्ग की महिलाओं को समान अधिकार की श्रेणी में लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार कर रही है। कई साल के आकलन को अगर ध्यान में रखा जाए तो यह स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होता है कि 6 साल में महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आया है। हम सभी को सामाजिक स्तर पर महिलाओं के प्रति सम्मान का दृष्टिकोण रखने की जरूरत है जो भारतीय परंपरा के अनुरूप है। हिंदू धर्म के अनुसार जितनी महत्ता देवताओं की है उसी के अनुरूप महिलाओं को भी हिंदू धर्म में स्थान दिया गया है जिन्हें हम देवी के रूप में पूजते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद महतो, बोकारो जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रोहित लाल सिंह, कृष्ण कुमार मुन्ना, भैया आरएन ओझा, ए के वर्मा, अजीत महतो, विद्या सागर सिंह, वनमाली दत्ता, मोहम्मद सुल्तान, पप्पू खान, द्वारिका नाथ सिंह, शंकर रजक, सुधा सिंह, संजय कुमार, मनीष पांडे, महेंद्र राय, रवि शंकर, नीरज कुमार, उदय चंद्र प्रसाद ,प्रकाश चटर्जी, गौतम चौधरी अादि रहे।

सांसद को अबीर लगाते भाजपाई।
खबरें और भी हैं...