- Hindi News
- National
- Kathara News Mohit39s Outstanding Performance In Aryabhata Mathematics Competition
आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता में स्वांग के मोहित का उम्दा प्रदर्शन
सीबीएसई की ओर से आयोजित आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता 2019 के फाइनल राउंड में झारखंड एवं बिहार में डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग की 10 वीं कक्षा के छात्र मोहित गुप्ता ने प्रथम 100 में अपना स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को स्कूल के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा ने मोहित को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन सीबीएसई की ओर से पूरे देश में 2019 में प्रथम बार ऑनलाइन शुरू किया गया है। इसके प्रथम स्तर की परीक्षा में स्कूल के तीन छात्र मोहित गुप्ता, आयुष सोनी तथा आशुतोष अग्रवाल का चुनाव किया गया था। सीबीएसई की ऑनलाइन परीक्षा में स्कूल के छात्र मोहित गुप्ता को प्रथम 100 में स्थान मिला है। मोहित की सफलता पर सीसीएल कथारा एरिया के जीएम एमके पंजाबी, एसआरओ पी. हाजरा, प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा सहित स्कूल के शिक्षकों ने भी उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मोहित गुप्ता को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य।