- Hindi News
- National
- Bokaro News Movement Will Not Improve In Two Days Electricity Supply Sanjay
दो दिनों में बिजली अापूर्ति नहीं सुधरी ताे होगा आन्दोलन : संजय
जैनामोड़ | जैनामोड़ चैम्बर अाफ कॉमर्स कार्यालय में संजय सिंह की अध्यक्षता में व्यवसायियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर व्यवसायियों ने कहा कि 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लघु, कुटीर व व्यवसायिक प्रतिष्ठानाें पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसमें सरकार की सुस्ती काे लेकर विराेध जताया गया। बैठक के दौरान यह भी बात सामने आयी कि जैनामोड़ चौक-बाजार में बिजली के तार व पोल घटिया एवं निम्न स्तर के लगाए गए हैं। चैंबर की ओर से जैनामोड़ के विद्युतीकरण काम की जांच के लिए बिजली बोर्ड को पत्राचार करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर दो दिनों के अन्दर बिजली अापूर्ति में सुधार नहीं हुअा ताे जाेरदार अांदाेलन किया जाएगा। चैम्बर अध्यक्ष सिंह ने कहा कि बिजली की समस्या का समाधान नहीं होता है, तब तक चैंबर चुप नहीं बैठेगा। बैठक में महेश प्रसाद सिंह, नवीन गर्ग, तपन मिश्रा, सुनील कुमार, राजेश आदि उपस्थित रहे।