पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली आपूर्ति में कटौती से नावाडीह वासी परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी की ओर से लगातार जारी बिजली आपूर्ति में की कटौती से प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। एक तो बिजली बिना क्षेत्र में अंधेरा छा गया है, वहीं दूसरी तरफ पेयजलापूर्ति का काम भी ठप हो गया है। बिजली आधारित सारे काम अस्त-व्यस्त हो गये हैं। इससे रोजी-रोजगार और कारोबार पर भी बुरा असर पड़ा है। दिन में महज पांच-छह घंटे बिजली की आपूर्ति होने से लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है। इस कटौती को लोगों ने गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई बताते हुए गहरी नाराजगी जाहिर की है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो ने सरकार से यथाशीघ्र बिजली की नियमित आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डीवीसी का रवैया जनहित में पूरी तरह से गलत है। इसमें सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...