जमीन विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, एक घायल
बोकारो थर्मल स्थित जरवा बस्ती में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में महेश मुंडा नाक एक 45 वर्ष युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मारपीट की इस घटना में शामिल दो ग्रामीण चरकू मुण्डा एवं शंकर मुण्डा को बोकारो थर्मल थाने की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोगों ने बताया कि जरवाबस्ती की पहाड़ी स्थित वन भूमि की जमीन पर बाउंड्री देने को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच कई माह से विवाद चल रहा था। होली की रात्रि अचानक दोनों पड़ोसियों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें महेश मुंडा घायल हो गया। इस संबंध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच हाथापाई हुई है। समाचार लिखे जाने तक पंचायत प्रतिनिधि मामले को बैठक के जरिए आपस में सलटाने का प्रयास कर रहे थे। पंचायत प्रतिनिधियों सहित पीड़ितों के अनुरोध पर फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।