तीन दिन से गायब युवक का कोई सुराग नहीं
फुसरो | बेरमो थाना क्षेत्र के राम नगर निवासी धरम देव मल्लाह का 35 वर्षीय पुत्र दशरथ कुमार पिछले तीन दिनों से गायब है। वह घर में बिना बताए 12 अप्रैल से गायब है। बताया जाता है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इस संबंध में दशरथ के छोटे भाई रवीन्द्र कुमार ने बेरमो थाने में आवेदन दिया है।