पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मरम्मत और साफ-सफाई में बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोई कोताही : सुजीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी सिविल विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को डीवीसी की स्वच्छता विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई के बारे में जानकारियां लेते हुए संबंधित ठीकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावे डीवीसी कॉलोनियों में हो रहे मरम्मत कार्यो सहित रंगरोगन की भी जांच की एवं संबंधित ठीकेदारों को मरम्मत कार्यो में कोताही नहीं बरतने की सलाह दी। सिविल विभाग के वरीय मंडल अभियंता सुजीत सरकार ने कहा कि डीवीसी कॉलोनियों सहित नालियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कॉलोनीवासियों को साफ-सफाई से संबंधित किसी तरह की परेशानी न हो। डीवीसी फंड के अनुसार कॉलोनियों सहित आवासों की मरम्मत कार्य भी करवाई जा रही है, ताकि डीवीसी कामगार सुरक्षित रहें।

इस क्रम में उन्होंने संबंधित ठीकेदारों को मरम्मत एवं सफाई कार्यो में कोताही नहीं बरतने की भी सख्त हिदायत दी। मौके पर सलीम अख्तर, मुरारी सिन्हा, मुन्ना वर्णवाल, अशोक ठक्कर, प्रमोद शर्मा, रमेश उपाध्याय, आरएस चौबे, अनिल सिंह आदि डीवीसी अधिकारी व ठीकेदार उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी।
खबरें और भी हैं...