- Hindi News
- National
- Phusro News Officers And Employees Working With Teamwork Should Set Targets Dt
टीमवर्क के साथ काम कर अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित लक्ष्य करें पूरा : डीटी
सीसीएल मुख्यालय के डीटी (डायरेक्टर टेक्निकल) वीके श्रीवास्तव ने सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीसीएल मुख्यालय के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 19-20 के कोयला उत्पादन लक्ष्य को 20 दिनों में प्राप्त करने को लेकर आफिसर्स क्लब करगली में अधिकारियों व एसीसी सदस्यों के साथ बैठक कर सुझाव लिए। साथ ही उत्पादन लक्ष्य पूरा करने के कई टिप्स भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कोयला उत्पादन की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी पूरे मनोयोग के साथ सीसीएल के कोयला उत्पादन के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं। टीम वर्क के साथ सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने प्रक्षेत्र के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें। इस दौरान उन्होंने उत्पादन में जरूरी संसाधनों का पूरा करने का आश्वासन देने के साथ कई दिशा-निर्देश दिए। डीटी श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक एमके राव सहित परियोजना पदाधिकारियों के साथ खदानों की स्थिति का जायजा लिया। कहा कि प्रबंधन नीति बनाकर कार्य करें। साथ ही अप्रैल माह से ही अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर हो जाएं। अंतिम वक्त में कार्य करने से लोड काफी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरत है शुरू से ही लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। अगले वित्तीय वर्ष में सीसीएल का कोयला उत्पादन लक्ष्य 86 मिलियन टन होगा। कोयला उत्पादन में मुख्य भूमिका निभाने वालों में प्रथम मगध अम्रपाली, दूसरा पिपरवार व तृतीय बीएंडके प्रक्षेत्र है। बताया कि सीसीएल ढोरी एएडीओसीम का सीटीओ मिल गया है। कहा कि प्रक्षेत्र में बंद पड़ी खदानों पिछरी, अंगवाली, डीआरएंडआरडी को चालू करने को लेकर प्रक्रिया जारी है। कहा कि अगले वर्ष से एलएंडआर पॉलिसी के तहत कार्य किया जाएगा।
यहां यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन क्षेत्र का दौरा कर विस्थापितों को उनका अधिकार देकर शिफ्टिंग की दिशा में भी कार्य करे, ताकि समय से माइंस का विस्तार हो सके।
बीएंडके प्रक्षेत्र के दौरे में शामिल डायरेक्टर (टेक्निकल) व अन्य।