पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bermo News On The Initiative Of Education Minister The Family Of The Deceased Mahesh Got 25 Lakh Compensation

शिक्षा मंत्री की पहल पर मृतक महेश के परिवार को मिला ~2.5 लाख मुआवजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़-फुसरो मार्ग तुपकाडीह नहर पुल के समीप 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मृत महेश रविदास के परिजनों को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पहल से मुआवजा राशि मिल सकी है। मंत्री महतो ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ढाई लाख मुआवजा दिलाया। गुरुवार की सुबह मंत्री ने विधानसभा सत्र में जाने के क्रम में समय निकालकर बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी से वार्ता की। इसमें बिजली विभाग की ओर से प्रावधान के अनुसार मृतक परिवार को 2 लाख 50 हजार और श्राद्ध के लिए बीडीओ को राशि अविलंब उपलब्ध कराने को आदेशित किया गया। साथ ही मृतक परिवार के आश्रित को मानदेय पर रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया। बता दें कि बुधवार शाम तुपकाडीह नहर पुल के समीप 11 हजार वोल्ट तार अचानक शार्ट सर्किट के बाद टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से महेश रविदास की मौत हो गई थी। वहीं जीतू कर्मकार, रूटू कर्मकार तथा गोपाल साव घायल हो गए थे। घटना के बाद क्षुब्ध स्थानीय लोगों ने मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। बाद में घटना की सूचना मिलने से शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार को सांत्वना दी, साथ ही समुचित मुआवजे का भरोसा दिलाते हुए सड़क जाम छुड़वाया।

घटना स्थल पर पहुंचे मंत्री जगरनाथ महतो।
खबरें और भी हैं...