पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News One Accused Arrested In Gang Rape With Teenager Another Absconding

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरमो की 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बोकारो थर्मल थाने की पुलिस ने एक आरोपी 20 वर्षीय मनोज गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरा आरोपी भोलेनाथ गंझू अभी भी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। किशोरी के परिजनों की ओर से थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर थाने के एसआई कृष्णा कुमार राय ने जांच शुरू कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस एवं परिजनों ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक मनोज गंझू एवं भोलानाथ गंझू ने 6 मार्च की संध्या युवती को उस वक्त जबरन उठा लिया जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। दोनों ने उसके साथ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर नदीधार के जंगल में ले जाकर कुकृत्य किया था। उसके बाद उसे जंगल में ही छोड़ दिया था।बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को उसके घर के बगल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के डर से वह बगल के एक घर में छुपकर सोया हुआ था। थाना प्रभारी ने कहा कि दूसरे आरोपी भोलानाथ गंझू को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोग बताते हैं कि दूसरे आरोपी भोलानाथ गंझू पर तीन माह पहले भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है।

खबरें और भी हैं...