गड्ढे में कार गिरने से एक घायल
पिंड्राजोरा | पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कांड्रा-पारटांड़ के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार को बालीडीह थाना क्षेत्र के कुंडौरी निवासी प्रवीण कुमार अपनी प|ी लक्ष्मी देवी के साथ किसी काम से पुरुलिया की ओर जा रहे थे। इसी बीच कांड्रा पारटांड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी और चालक प्रवीण घायल हो गए।