डीएवी काेयलानगर के लिए अाॅनलाइन अावेदन कल से
धनबाद | डीएवी काेयलानगर में 11वीं कक्षा में विज्ञान व वाणिज्य संकाय में दाखिले काे लेकर 14 से 21 मार्च तक अाॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। प्राचार्य एके पांडेय ने बताया कि अावेदन शुल्क 500 रुपए है, जिसे भी अाॅनलाइन भुगतान करना है। प्राचार्य पांडेय ने बताया कि अावेदन के बाद 17 से 23 मार्च तक अावेदन की प्रिंट काॅपी स्कूल के काउंटर पर सुबह 8:30 से 12:30 बजे तक जमा करनी हाेगी।