पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्रकार से पुलिस ने किया दुर्व्यवहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नावाडीह | नावाडीह प्रखंड के पत्रकार बैजनाथ महतो की ओर से पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के हरलाडीह गायत्री चौक पर अवैध शराब की ब्रिक्री पर रोक लगाने की मांग किए जाने पर थाना के एसआई योगेंद्र महतो व केडी राय ने दुर्व्यवहार कर गाली गलौज की तथा धमकी देते हुए थाने से बाहर कर दिया। घटना गुरुवार की दोपहर 12 बजे की है। मामले को लेकर महतो ने बोकारो एसपी से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर घटना के बाद प्रेस क्लब के सचिव मनोज वर्णवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, डीजीपी झारखंड व बोकारो प्रशासन को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। इसपर डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए री-ट्वीट कर बोकारो पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
खबरें और भी हैं...