पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेवानिवृत्ति के बाद की औपचारिकताएं बताई गईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च 2020 में बोकारो स्टील से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के लिए गुरुवार को मानव संसाधन विकास केन्द्र के सभागार में एक नए सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप महाप्रबंधक (कार्मिक-सेवाएं एवं अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) मधुलिका वी कोवले ने कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया। एडीएमओ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. साकेत मिश्रा और योग विशेषज्ञ डॉ. के बी मिश्रा ने इस्पात कर्मियों को स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया। उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपम शी ने वित्तीय प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पीएनबी के अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली धनराशि के समुचित प्रबंधन व निवेश की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।
खबरें और भी हैं...