पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीजीपीएस चास को हराकर पावर स्पाेर्टिंग क्लब बन गया चैंपियन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से संचालित एलीट ग्रुप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एवं एनकेपी सिन्हा ट्रॉफी में सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में पावर स्पाेर्टिंग क्लब ने जीजीपीएस चास की टीम को 9 रनों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव पाया। चास कॉलेज चास के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 131 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से सचिन कुमार व संजीत राज ने 31-31, प्रकाश कुमार ने 18, चिरंजीत सिंह ने 12 व अजय कुमार सिंह ने 10 रन बनाए।

गेंदबाजी में जीजीपीएस चास की ओर से सौरभ सुमन ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि शहंशाह खान व कुमुद रंजन को दो-दो विकेट मिले। रोनित सिंह एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। जवाबी पारी खेलने उतरी जीजीपीएस चास की टीम 19.5 ओवर में 122 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से रजत सिन्हा ने 62 व शिवम कुमार राय ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में पावर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से प्रमोद कुमार ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि रवींद्र कुमार व संजीत राज को दो-दो सफलता मिली। दो खिलाड़ी रन आउट के शिकार हुए। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पावर स्पोर्टिंग क्लब के संजीत राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग रूपेश कुमार व संजय पहाड़ी ने किया। मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस के शर्मा, विशिष्ट अतिथि चास कॉलेज चास पूर्व प्राचार्य डॉ डीपी सिंह, इमामुल हई खान लॉ कॉलेज के डायरेक्टर आरए खान,चास कॉलेज चास के डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. ओपी सिन्हा, प्रोफेसर रंजीत कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार पापे, जिला क्रिकेट संघ के सचिव पीएन सिंह, संयुक्त सचिव राजेश्वर सिंह, संजय पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय रजवार, उपेन पांडे आदि रहे।

ट्राफी के साथ विजयी टीम के खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...