चास अाैर सेक्टर एक में ढाई लाख की संपत्ति की चोरी
बोकारो | चास के नंदुआ स्थान और सेक्टर वन बी के दो आवासों का ताला तोड़कर 60 हजार रुपए नगद सहित करीब ढाई लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। चोरों ने चास के नंदुआ स्थान स्थित कुंज देवी के घर का ताला तोड़कर वहां से नगद और जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन्होंने कहा कि वे घर बंद कर दुंदीबाद स्थित अपने दुकान गईं थी। वहां से लौटने पर वह पाईं कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने उनके घर से एक एलजी का एलईडी टीवी, सोने का दो ग्राम का सिक्का, चांदी का एक ग्राम का सिक्का, एक, दो, 5 रूपये के पुराने सिक्के एवं नगद 10 हजार रुपये चोरी कर लिया। चोरों ने राजेश कुमार के सेक्टर वन बी स्थित आवास का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नगद और सोने की दो अंगूठी और कान की बाली चुरा ली। उन्होंने कहा कि वे अपने आवास में ताला बंद कर रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।