सिटी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग का सेमिनार 21 को
बोकारो | बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से 16वां सेमिनार आगामी 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा। ‘वंचना का मानव व्यवहार पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव’ विषयक इस सेमिनार के रिसोर्स पर्सन बीजीएच के नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. सुबोध कुमार रहेंगे। कालेज के मनोविज्ञान विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रभाकर कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में भागीदारी की अपील की है।